हैदरगंज,अयोध्या।ग्राम पंचायत पछियाना मजरे मोती तिवारी का पूरा निवासी 18 वर्षीय शिल्पा पुत्री वीरेंद्र उर्फ गुड्डू मिश्रा इंटर की छात्रा है। जो शुक्रवार की सुबह 9 बजे घर से खपराडीह स्थित विद्यालय के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल न पहुंचकर उसका शव लावारिस हालत में कूरेभार थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला।
बीकापुर वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध हुई कार्रवाई से हैदरगंज व तारुन थाना क्षेत्र के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी एस.पी. सिंह के नेतृत्व में स्टाफ के साथ तारुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
देश को अंतराष्ट्रीय मंच पर लाने के लिए ,देश को खुशहाल और समृद्धशाली बनाने के लिए सभी नवजवानों को आगे आना होगा और रुदौली को मतदान में नंबर वन बनाना होगा यह विचार रुदौली एस डी एम अंशिका दीक्षित ने और डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकॉन निहाल रजा ने डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित भव्य स्वीप मेले के उद्घाटन में कही।
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट - रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में दिनांक 24 नवम्बर 2023 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 13.46 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 30-11-2023 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।
सोहावल चौराहे से नगर पंचायत खिरौनी नहर पुल तक दो किलोमीटर की सड़क पर लगने वाला तीन जाम अब आम आदमी के लिए जानलेवा बनने लगा है। एंबुलेंस सहित वीआईपी तक को इस जाम के झाम से रास्ता नहीं मिल पाता है। इस जाम से आम आदमी का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को होने वाले समाधान दिवस पर अधिकारियों को घेरने की तैयारी की जा रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
