विद्युत विभाग की लापरवाही
गोसाईगंज अयोध्या।-गोसाईगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत गौहनिया गांव के मजरे पंडित पुरवा में पिछले एक हफ्ते से घुप अंधेरा है। यहां का ट्रांसफार्मर पिछले 7 दिनों से जल गया है। इसकी शिकायत लगातार विभाग की जिम्मेदारों से किया जा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के रामप्रताप दुबे, कपिलदेव दूवे, सुरेश दूवे, अश्वनी दूवे, नंदकुमार सहित लोगों का कहना है कि बिजली न आने से मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गया,लोगों से संपर्क टूट गया है और इसके साथ ही समूचा गांव रात को घुप अंधेरे में डूब जाता है।
गोसाईगंज अयोध्या।नगर पंचायत गोसाईगंज सीमा अंतर्गत समस्त स्कूलों के वरिष्ठ अध्यापक व प्रिंसिपल के साथ नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न करना, नगर को स्वच्छ रखना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी सुरक्षा तथा सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना रहा। उक्त बैठक में समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाध्यापक ने चेयरमैन के इस कदम की सराहना की।
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में पंचायती राज विभाग द्वारा टाइड ग्रांट का फंड भेजा गया है। इस फंड से ग्राम पंचायतों में नाला- नाली एवं शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि शासन ने पंचायती राज विभाग को टाइड ग्रांट के तहत तीन करोड़ 61 लाख 13 हजार 314 रुपए की राशि निर्गत की है। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों के खाते में आबादी के हिसाब से धनराशि भेजी जाएगी। जिससे ग्राम पंचायतों में विकास का काम शुरू हो सके। ग्राम पंचायतों में नाला -नाली एवं शौचालय तथा अन्य विकास के लिए 15 वें वित्त आयोग की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि गांव में विकास के लिए प्रदेश सरकार समय-समय पर टाइड ग्रांट व अनटाइड ग्रांट के जरिए धनराशि मुहैया कराती है। टाइड ग्रांट में नाला- नाली शौचालय व साफ- सफाई को बढ़ावा देने के लिए कार्यों को कराया जाता है। जबकि अनटाइड फंड से सड़क सरोवर (तालाब) आदि विकास कार्य किए जाते हैं। शासन की तरफ से टाइड ग्रांट के जरिए मिल्कीपुर तहसील के मिल्कीपुर ब्लॉक को एक करोड़ तैंतीस लाख चालीस हजार 329 हजार रुपए, अमानीगंज ब्लॉक को एक करोड़ 19 लाख एक हजार 490 रुपए व हैरिंग्टनगंज ब्लॉक को एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 495 रुपए आवंटित हुए हैं। तीनों ब्लाकों में कुल तीन करोड़ 61 लाख तेरह हजार 314 रुपए भेजे गए हैं।
गोसाईगंज अयोध्या।सोमवार से ठंडी हवाओं व बारिश होने से मौसम में अप्रत्याशित बदलाव के कारण अब लोगो को अलाव की जरूरत महसूस होने लगी है।परन्तु लोगो के जरूरत पर अभी तक प्रशासन का कोई ध्यान नही गया है।गोसाईगंज नगर पंचायत में लोगो को ठंड से राहत देने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नही की है,जिससे आमजन परेशान है।रात में सफर करने वाले यात्री रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर घण्टो खड़े होकर ट्रेन व बस का इंतजार करते है लोगो का कहना है कि नगर पंचायत को अब अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए।
मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में घूम रहे छुट्टे मवेशियों को पकड़ कर गौशालाओं में भेजे जाने का अभियान शुरू हो गया है। सड़क पर अधिकांश हादसों व किसानों की फसल की बर्बादी के मुख्य सूत्रधार छुट्टा पशु हैं। जिसको देखते हुए मिल्कीपुर तहसील के तीनों ब्लाकों में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ है। हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर व अमानीगंज के एडीओ पंचायत व ब्लॉक कर्मियों तथा पशु चिकित्सकों के साथ सफाई कर्मियों द्वारा अयोध्या रायबरेली नेशनल हाईवे मिल्कीपुर से हैरिंग्टनगंज व अमानीगंज से मिल्कीपुर कुमारगंज से बहादुरगंज मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा गया।
सोहावल।आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए खरीदे गए कैटल कैचर वाहन ब्लाक मुख्यालय पर धूल खा रहे है। इनके उपयोग की नौबत अभी नही आई है। लगभग छः महीने पहले खरीदे गए इन वाहनों को एक बार उपयोग कर जिम्मेदार अधिकारियों ने लगभग दर्जन भर पशुओं को पकड़ा था। इसके बाद इन्हे शो पीस बना कर ब्लाक मुख्यालय पर खड़ा कर दिया गया है। सड़को पर लोगो के लिए जानलेवा और खेतो में सर्वनाश का कारण बन रहे इन आवारा पशुओं को पकड़वाने की शिकायत लगभग हर सप्ताह कोई न कोई समाधान दिवस पर करता रहता है लेकिन जिम्मेदार तीनों पशु, विकास, तहसील के अधिकारियो पर अब तक जूं नही रेंगी।
पूरा बाजार, अयोध्या। ऐमीआलापुर से मुमताजाबाद संपर्क मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। संपर्क मार्ग जगह-जगह गढ़ों में तब्दील होकर गिट्टियां बिखर गई है। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत स्थित ऐमीआलापुर से मुमताजाबाद संपर्क पर ऐमीआलापुर ,छोटिया, नन्दराम का पुरवा, पंडित का पुरवा, तारापुर,आशापुर चन्दई, समेत कई गांव के करीब 20 हजार आबादी का आवागमन है।
कुमारगंज अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रददांजलि दी।इस मौके पर कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचार है, जिन्होंने हमेशा समाज को राह दिखाई है। उनका पूरा जीवन देश की सेवा को समर्पित था। कुलपति ने कहा कि वे संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ एक महान विद्वान, वकील और स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
Transcript Unavailable.
