स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे चेहरे
स्वास्थ्य मेले में 6052 ने कराया इलाज
लाभार्थियों को सौंपे आवास स्वीकृति पत्र
अयोध्या के जिले के अंतर्गत थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के निवासी महिला गंगा देवी पत्नी बद्री प्रसाद चार बाइक सवारो की टप्पे बाजी का शिकार हो गई
अयोध्या जिले में अब हर घर सोलर रूफ टॉप लगाने का काम होगा तेज
रुदौली।बिकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्राथमिक विद्यालय बुलबुलपुर मजरे सिठौली के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिधायक रामचंद्र यादव ने उज्जवला योजना, लाभार्थियों को गैस चूल्हा और आवास के लाभार्थियों को चाबी तथा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को शौचालय का स्वीकृति पत्र विधायक ने प्रदान किया
बीकापुर अयोध्या। सूबे की सरकार द्वारा एक तरफ गड्ढा मुक्त सड़कों का फरमान जारी किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ हैदरगंज क्षेत्र को बीकापुर तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले 16 किलोमीटर लंबे प्रमुख मार्ग जो जाना बाजार बीकापुर जर्जर होने की वजह से लोगों को आवा गमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क तोरोमाफी दराबगंज बाजार के बीच से होकर निकलती है। तोरोमाफी गांव में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों द्वारा अपने घरों के जल निकासी की नाली का पानी सड़क की तरफ खोल दिया गया है जिसके चलते कीचड़ और गंदा पानी सड़क पर स्थित गड्ढे में भर गया है। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं सड़क दुर्घटना होने का आशंका हमेशा बनी रहती है। अक्सर लोग कीचड़ और पानी भरे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सड़क के किनारे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज और कई परिषदीय विद्यालय संचालित हैं सबसे अधिक दिक्कत छात्र छात्राओं को आने जाने में हो रही है।
रामलला की प्राण प्रतिष्टा को देखते हुए अयोध्या मे इसी माह तैयार हो जायेगा फोरलेन
ट्रस्ट की अपील, 22 जनवरी के बाद ही आए
तारुन, अयोध्या।थाना क्षेत्र के खेमीपुर निधियावां में परदेस में रहने वाले एक परिवार के यहां चोरों ने हजारों रूपए कीमत के सामान पार कर दिया। अनिल कुमार और प्रदीप कुमार दोनों नौकरी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं।पड़ोस की एक महिला ने उनकी छत पर ईट के टुकड़े देख सूचना दी। जिस पर जाना बाजार में रहने वाली बहन को अनिल कुमार ने घर भेजा। बहन ने चोरी की जानकारी दी। प्रार्थना पत्र के अनुसार गैस सिलेंडर, चार बोरी चावल, एक बोरी गेहूं समेत सोने और चांदी के जेवर चोरी गए हैं।
