समय दोपहर तीन बजकर पंद्रह मिनट: पीएम मोदी ने जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले सियावर राम चंद्र की जय की जयघोष करवाई जिसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद जनता और देश से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि वो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में एक दीपक जलाएं और पूरे देश में दीपावली मनाएं। जिससे हमारा भारत पूरी दुनिया को जगमगाता हुआ दिखाई दे। पीएम ने कहा कि वो भारत के जन जन के पुजारी हैं। वो आपकी ही तरह प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सुक हैं। मैंने अयोध्या की सड़कों पर भी ये उमंग उल्लास देखा है।