रुदौली।कंकनहट के साथ बढ़ने के बाद भी जिम्मेदार नही चेते हैं।शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हाड़कपाऊ ठंड में अलाव नही जल सका है।न ही कंबल खरीद हो सकी है।बुधवार और बृहस्पतिवार को शीत लहर के साथ ठंड बढ़ गई।नगर पालिका परिषद रुदौली,मां कामख्या धाम नगर पंचायत में अलाव जलाए और कंबल खरीद किए जाने की नीति ही तय नही हो पाई।तहसील प्रशासन के ग्रामीण क्षेत्र के चारो चौराहों, टैक्सी स्टेंडो पर अलाव नही जल सका है।जबकि शासन ने जनपद में एक माह पहले ही अलाव जलावाने और कंबल खरीद के निर्देश दिए है।जनपद में खरीदे कंबल को तहसील रुदौली भेजा गया है।तहसील में निराश्रित बुजुर्गो,गरीबों को कंबल बटाने के कंबल एक सप्ताह पहले पहुंच चुके है।लेकिन अलाव जलाने के निर्देश लेखपालों को दिए गए है।रिक्शा,टैक्सी स्टैंड,मजदूर मंडी में ठंड से परेशान लोग कागज,पन्नी,टायर जला का ठंड दूर करते दिखे।एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अभी अलाव नही जल सके है।ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलावाने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए है।कंबल वितरण के लिए लेखपालों से ग्राम वार सूची मांगी गई है।जनप्रतिनिधियों के साथ तिथि तय होने पर शिविर लगा कर कंबल वितरित कराया जायेगा।नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने बताया कि कंबल खरीद का प्रस्ताव दो माह से बोर्ड से पारित है।लेकिन अभी खरीद की प्रकिया आगे नहीं बढ़ सकी है।अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने की कार्यवाही चल रही है।मां कामख्या धाम के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कंबल और लकड़ी खरीदने की प्रक्रिया अभी तय नही हो सकी हैरुदौली।उप एलजिलाधिकारी रुदौली अंशिका दीक्षित ने शहर में अलाव न जलने पर नाराजगी जताई। गुरुवार की रात शीत कालीन भ्रमण में उप जिलाधिकारी शीतकालीन भ्रमण में रात को निकली उप जिलाधिकारी ने भेलसर चौराहा,सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रुदौली, रेलवे स्टेशन रुदौली का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को भेजी आख्या में उपजिलाधिकारी ने कहा की भेलसर चौराहे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली और रेलवे स्टेशन रुदौली समेत यात्रियों के बैठने के स्थल पर शीत लहरी से ठंड से बचाव के लिए अलाव जलता नहीं मिला।