मसौधा।अबनपुर सरोहा में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए गोली कांड में हुई युवक की मौत से दुखों के पहाड़ में दबे परिजनों के घरों में घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी चूल्हा नहीं जला है। मृतक विवेक सिंह व घायलों में शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह के घर में मातमी माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग से डरे सहमें पीड़ितों के घरों पर पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात कर दिया गया है बावजूद इसके चौतरफा खौफ का सन्नाटा है। आरोपी के घर पर भी पुलिस की टुकड़ियों मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। घटना के दूसरे दिन बुधवार देर सांयकाल तक पीड़ित परिजन शोक में डूबे हुए दिखे। घटना में घायल प्रत्यूष सिंह व उनके पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि बुधवार रात 8:00 बजने को‌ हैं। लेकिन मंगलवार सुबह घटना के बाद से घरों में चूल्हा नहीं जला है। चाचा समर बहादुर सिंह का समूचा परिवार रो रहा है। दरवाजे पर खौफनाक मंजर कायम है