जोड़ों का दर्द एक ऐसी समस्या है जो बढ़ती उम्र के लोगों में आम हो गई है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं साथ ही कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसा ही एक सर्वाधिम प्रचलित नुस्खा है आहार में अखरोट शामिल करना। अकसर कहा जाता है कि अखरोट का सेवन जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण इलाज होता है।