अगर आप ओवरइटिंग के बाद पेट को डीब्लोट करना चाहती हैं, तो कुछ आसान नुस्खे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। क्षमता से ज्यादा कुछ भी खाना ओवरइटिंग कहलाता है, जो शरीर में ब्लोटिंग का कारण बनने लगता है। इससे पेट में ऐंठन, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती है। इससे पाचन क्रिया मंद होने लगती है और पेट पर एक्स्ट्रा फैट भी जमा हो जाते हैं। खासतौर पर वे लोग जो लंबे वक्त तक बैठकर काम करते हैं, उन्हें ब्लोटिंग की समस्या अक्सर घेरे रखती है।