मवई अयोध्या विकास खण्ड मवई के ग्राम दुल्लापुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।मवई चौराहा स्थित पंचायत भवन में हुई ग्राम चौपाल में चार शिकायतें आयीं।ग्राम विकास अधिकारी मो0 अर्सलान ने बताया कि चार शिकायतों में एक शिकायत इंटर लाकिंग से सम्बंधित थी।तथा तीन शिकायतें पेंशन से सम्बन्धित थीं।ग्राम विकास अधिकारी अर्सलान ने बताया कि ग्राम निधि करीब 50 इंटरलाकिंग का निर्माण करा दिया जायेगा।पेंशन के लिये लाभार्थियों से के वाई सी कराने के लिये कहा गया।
