एनआईएच के अनुसार नींबू में पाए जाने वाले एसिड पेट सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। विटामिन सी से भरपूर नींबू के रस को खाली पेट पीने से अपच से बचा जा सकता है। साथ ही वेटलॉस में भी मदद मिलती है। अगर आप पेट को डीब्लोट करना चाहती हैं, तो सुबह खाली पेट नींबू को पानी में मिलाकर पी लें।