मंद पाचनक्रिया को हेल्दी बनाए रखने के लिए सौंफ को चबाकर खाने से इसमें मौजूद एंजाइम्स खाने को पचाने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर सौंफ में एनेथोल और एस्ट्रैगोल जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो एसिडिटी और ब्लोटिंग से शरीर को बचाता है। इसमें पाया जाना वाले डाइटरी फाइबर बार बार भूख लगने की समस्या को भी हल करता है। इससे आप खुद को ओवरइटिंग से बचा सकते है। इसे आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच खा लें।