अयोध्या। 17वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का रविवार को कई फिल्मों के प्रदर्शन और अवार्ड सेरेमनी के साथ समापन हो गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का अयोध्या में आना सुखद है। फिल्म सिटी प्रदेश में बन रही है, लेकिन अयोध्या में भी स्थापित होगी। जितने निर्माता निर्देशक हैं। वह आने वाले दिनों में अयोध्या आएंगे और युवा प्रतिभाओं से मुखातिब होंगे। विशेष सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल ने कहा कि फिल्में संस्कृति को भी आगे बढ़ाती हैं। संस्कृतियों का संरक्षण हो या आपसी संवाद को गति देने के साथ ही स्थानीय मेधाओ को आगे ले जाने का मौका यह मंच देता है।
