सोहावल।आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए खरीदे गए कैटल कैचर वाहन ब्लाक मुख्यालय पर धूल खा रहे है। इनके उपयोग की नौबत अभी नही आई है। लगभग छः महीने पहले खरीदे गए इन वाहनों को एक बार उपयोग कर जिम्मेदार अधिकारियों ने लगभग दर्जन भर पशुओं को पकड़ा था। इसके बाद इन्हे शो पीस बना कर ब्लाक मुख्यालय पर खड़ा कर दिया गया है। सड़को पर लोगो के लिए जानलेवा और खेतो में सर्वनाश का कारण बन रहे इन आवारा पशुओं को पकड़वाने की शिकायत लगभग हर सप्ताह कोई न कोई समाधान दिवस पर करता रहता है लेकिन जिम्मेदार तीनों पशु, विकास, तहसील के अधिकारियो पर अब तक जूं नही रेंगी।
