मसौधा। चित्रकूट धाम से रामचंद्र जी की खड़ाऊ लेकर निकली भरत यात्रा सोमवार भोर में नंदीग्राम भरतकुंड पहुंची। जहां मठ मंदिरों के साधु संतों सहित स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने यात्रा की अध्यक्षता कर रहे मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास सहित अन्य साधु संतों को मंदिर परिसर में आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण कराया। तत्पश्चाप भरत गुफा में खड़ाऊ को स्थापित कर पूजन अर्चन किया।दो दिन विश्राम के उपरांत कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करने के उपरांत तीन नवंबर को खड़ाऊ लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। सोमवार भोर में नंदीग्राम भरत कुंड पहुंची भरत यात्रा की अध्यक्षता महंत कमल नयन दास व संचालन विमल कृष्ण दास ने किया।
