बीकापुर अयोध्या। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से सात लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज किया है । कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले पीड़ित राजदीप सिंह पुत्र राकेश सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि उसके तथा आरोपियों के मध्य जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात से खुन्नस रखकर पूर्व में बनाई योजना के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास गांव के ही विपक्षी प्रवेश सिंह पीड़ित से विवाद करने लगे इसी बीच मौके पर प्रदीप सिंह व आदित्य सिंह ने पीड़ित के बड़े पिता उदय प्रताप सिंह को करने लगे जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे भी मारा पीटा तथा हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों को भी आरोपियों ने मारा पीटा।कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 147 , 148 , 323 , 504 , 506 , 452 , 307 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
