मिल्कीपुर, अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण के साथ भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कोई विघ्न ना उत्पन्न हो। इस उद्देश्य से प्राण प्रतिष्ठा के पहले चित्रकूट के संत 84 कोसी परिक्रमा पर निकले हुए हैं। सोमवार को परिक्रमार्थियों का जत्था हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ढेमा वैश्य पड़ाव पर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने साधुसंतों की सेवा की। चित्रकूट स्थित जानकी कुंड के महंत गोविंद दास ने बताया कि इस परिक्रमा का आयोजन रामकाज के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा निर्विघ्न रूप से पूर्ण करने के लिए भगवान की प्रार्थना के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे भी वैशाख मास में गर्मी अधिक पड़ती है। इसलिए शीत ऋतु में परिक्रमा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा में 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे।