दो दिवसीय 17 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार को दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समारोह में देश-विदेश से पहुंची फिल्मी हस्तियों ने अयोध्या को सिनेमा की दुनिया का उभरता हुआ केंद्र बताया। उसरू स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता चार्ल्स थॉमसन ने फिल्म निर्माण के लिहाज से काशी के बाद अयोध्या को तेजी से उभरता हुआ हब बताया।