अध्ययनों ने अत्यधिक चीनी सेवन और अतिरिक्त पेट वसा (बेल्ली फैट) के बीच एक सम्बन्ध स्थापित किया है। यह मुख्या रूप से प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) के दौरान अतिरिक्त परिष्कृत (रिफाइंड) चीनी के कारण होता है। वैसे तो किसी भी रूप में अतिरिक्त चीनी हानिकारक हो सकती है, चीनी-युक्त पेय विशेष रूप से समस्याग्रस्त हैं। पेट की चर्बी का तीव्र गति से बढ़ने का एक और संभावित कारण शराब का सेवन है। अध्ययनों ने शराब के अत्यधिक सेवन को पेट की चर्बी में वृद्धि से जोड़ा है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन पुरुषों ने एक दिन में 3 से अधिक पेय का सेवन किया, उनके शरीर में अतिरिक्त वसा होने की संभावना 80% अधिक थी।