खुले में धूल फांक रही भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के मामले में जिम्मेदार अधिकारी नींद से जाग गए हैं। अयोध्या मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद मौके पर अधिकारियों ने काम भी शुरू करा दिया है। दावा किया जा रहा है कि अगले दस दिन में सीढ़ियां और छतरी लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
