अयोध्या जनपद के शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फेलसंडा का एक वीडियो वायरल हुआ है । वायरल वीडियो में एक ग्रामीण विद्यालय में सुबह 9:29 पर पहुंचा था और मौके पर मौजूद शिक्षामित्र महिला से समय पूछ रहा है । महिला शिक्षामित्र द्वारा 9:29 बताया गया । वहीं ग्रामीण द्वारा और कुछ पूछा जाता है इससे पहले महिला शिक्षामित्र वहां से हट गई । वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया गया है । सरकार से और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करवाई की जाए । दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए । जिससे कि बच्चों का भविष्य खराब ना हो सके ।