अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील के सोनखरी में एक कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और कार्यक्रम के आयोजक मौलाना अहमद सिराज कासमी ने राष्ट्रीय एकता पर अपने-अपने विचार रखे हैं । और सभी धर्म में समन्वय बनाकर देश के उत्थान के लिए आवाहन भी किया है ।
