कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. प्रतिभा सिंह के संयोजन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। लोक नृत्य, लोक गायन व भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण में प्रथम स्थान इशिता उमार व सूक्ति, द्वीतीय अंश सिंह, तृतीय स्थान हर्षित चतुर्वेदी ने हासिल किया। लोक नृत्य में प्रथम स्थान सोनम व स्वास्तिका, दूसरा स्थान पुष्पा व श्रेयम, तृतीय स्थान आदिथ्या ने हासिल किया। लोक गायन में विकास प्रथम, द्वीतीय नव्या और तीसरा स्थान आशीष तिवारी ने हासिल किया।