कुमारगंज ,अयोध्या।मात्स्यिकी महाविद्यालय की ओर से सतत मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि में उभरती नवीनतम तकनीक का उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उ‌द्घाटन कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि जलीय कृषि में उभरती नवीनतम तकनीक का प्रयोग जरूरी है। देश के जाने-माने मत्स्य वैज्ञानिक डा. सजिना ए.एम, डा. मार्टिन जेवियर, डा. बीके मेहरा ने ऑनलाइन जुड़कर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता डा. ए.के गंगवार ने किया व संचालन डा. राधाकृष्णन ने किया।