शरीर को गर्माहट देने के लिए विंटर स्पेशल फूड का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप सबसे पहले मौसमी सब्जियों को शामिल करें. इसके अलावा आप हाई प्रोटीन फूड में दूध, पनीर और देसी घी, अंडे को डाइट में शामिल करें. ड्राई फ्रूट और गर्माहट देने वाले मसाले खाने में जरूर मिलाएं. गर्माहट देने वाले घरेलू मसालों में काली मिर्च, दालचीनी, हींग, जायफल, अदरक, लहसून को खाना बनाने में उपयोग कर सकते हैं.
