कई बार लोग गलत कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं. ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।