सर्दी के मौसम की सूचना मिलते ही, हम सब कड़ाके की पड़ने वाली ठंड और कोहरे के लिए तैयार होना शुरू कर देते हैं। यही वह समय होता है जब हम अपनी ड्राई स्किन और रोज़ होने वाले फ्लू   से भी परेशान होते हैं और इसी कारण मेहनत से बनाई छुट्टियों की योजना भी धराशायी हो जाती है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में अधिकतर डॉक्टर क्लीनिक और अस्पताल में सर्दी और खांसी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक होती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित  रखें। हालांकि यह काम थोड़ा कठिन अवश्य है, लेकिन फिर भी कुछ तरीके ऐसे हैं जिनकी मदद से आप सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं।