हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार देर शाम यहां अयोध्या पहुंचे हैं। यहां सर्किट हाउस में सबसे पहले उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। शनिवार को प्रातः वह रामनगरी में हनुमानगढ़ी के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। अयोध्या आगमन पर अनएडेड स्कूल एसोसिएशन द्वारा सर्किट हाउस में पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का स्वागत करते हुए पंरपरा के अनुसार उन्हें सम्मानित किया गया।
