मवई अयोध्या।शनिवार को बाबा बाजार थाने में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाधान दिवस में पुलिस से सम्बन्धित पांच मामले तथा राजस्व से सम्बन्धित तीन मामले आये।एक मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।शेष मामलों को निस्तारित करने के लिये मौके पर टीम भेज दी गयी है।