भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी जुट गई है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रौनाही में सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने मौजूद रह कर लोगों को जागरूक किया। बीकापुर विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष अजय वर्मा राजू व प्रभारी एजाज़ अहमद अपने निकटतम मतदान स्थल पर फार्म भरवाए और सूची का परीक्षण किया।
