हैदरगंज,अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचगवां मजरे तिवारी का पुरवा में रामचंद्र तिवारी जी एवं अशोक तिवारी जी के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन कथा व्यास राधेश शास्त्री जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। इस दौरान श्रीकृष्ण व रूक्मिणी के विवाह की झांकी ने सभी का मनमोह लिया। राधेश शास्त्री भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भागवत भक्त प्रेमी कृष्ण- रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक जीवन की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। "आओ मेरी सखियों मुझे मेंहदी लगा दो"..सुंदर कृष्ण भजन सुनने लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजनों का सुंदर आनन्द उठाया।