‘गावो विश्वस्त मातर:’ अर्थात गाय ही विश्व की माता है, भारत की तो यह आत्मा ही है। गऊ पालन से परिवार सुखी संपन्न होगा। गो सेवा करने वाला मनुष्य हर संकट से मुक्त रहता है। इसलिए गोवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए। यह बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कारसेवकपुरम में आयोजित गौ पूजन के दौरान कही।
