अयोध्या में राम मंदिर में पुजारी के 200 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए आवेदन भी ले लिए गये हैं। मंगलवार को आवेदन संख्या करीब 3000 से अधिक हो गई है। लिए गये आवेदन के आधार पर पुजारियों का साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके बाद ही चयन किया जायेगा। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से से हुई घोषणा के बाद ये जानकारी मीडिया में साझा की गई है। इस संबंध राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि साक्षात्कार के बाद चयन होने वाले पुजारियों की सूची बाद में जारी की जायेगी।