वाकिंग के फायदे आपको ऊर्जावान बनाते हैं और इससे शरीर में रक्त का संचार भी सुचारू रूप से बना रहता है। इसलिए कोशिश करें कि सूर्य की पहली किरणों के साथ सुबह की सैर करें। इससे शरीर को पर्याप्त रूप में विटामिन-डी मिलेगा। अगर शरीर से अतिरिक्त फैट कम करना चाहते हैं, तो सुबह कुछ दूरी तक तेज दौड़ने का अभ्यास करें।
