मॉर्निंग वॉक करने का भी एक सही तरीका होता है, जिस पर काफी लोग, खासकर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं। मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले थोड़ा पानी जरूर पींए। कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता भी कर सकती हैं, जैसे कि ओट्स, केले या शकरगंद। शूज का चयन भी अपने पैरों के अनुसार करें, ताकि चलने में दिक्कत न हो।
