रुदौली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला को पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में नई जिम्मेदारी दी गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजस्थान के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने श्री शुक्ल को जयपुर जनपद के विधानसभा किशनपोल का पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए तत्काल विधानसभा में पहुंचकर पार्टी के चुनाव गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया है।श्री शुक्ला ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वे तत्काल जयपुर पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर दिया है बताते चले कि रुदौली विधानसभा अंतर्गत नौगांव निवासी श्री शुक्ला इससे पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।
