मेडिकल कॉलेज में अब जांच कराने के लिए मरीजों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। एक ही जगह पर रजिस्ट्रेशन, ब्लड कलेक्शन और रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को सांसद लल्लू सिंह ने सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के साथ कई आधुनिक जांच मशीनों के संचालन का शुभारंभ किया।