अयोध्या को विश्व पटल पर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है इसी के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्तार घाट से राजघाट तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा यह मार्ग बनने से साधु संतों को अन्य लोगों को आने-जाने व भीड़ से बचाने का विकल्प होगा साथ ही लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी