रौनाही थाना क्षेत्र में एक युवक को डिफेंस में नौकरी दिलाने के नाम पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को धन उगाही करते पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार दोपहर सोहावल ओवर ब्रिज के नीचे अमन निवासी जनपद बाराबंकी से, गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी गोलू डिफेंस में नौकरी दिलाने के नाम प35000 लिया था। और रकम मेडिकल में पास करने की मांग करते हुए सोहावल ओवर ब्रिज के नीचे अमन को बुलाया था। जो डिफेंस की टोपी जर्सी वह पेंट पहन रखी थी। अमन ने बताया गोलू खुद को डोगरा रेजीमेंट में अधिकारी बचाकर नौकरी दिलाने व मेडिकल पास करने के लिए और पैसे की मांग कर बुलाया था। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी रौनाही विवेक सिंह ने बताया पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर आरोपी पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
