आर्य समाज के प्रधान सुभाष चन्द्र आर्य ने गोष्ठी में कहा कि स्वामी दयानंद ने आर्य समाज स्थापना कर वेद पथ से सच्चा मार्ग दर्शन देकर समाज पर बड़ा उपकार किया है। मंत्री शतींद्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि दयानन्द सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों,अंधकार को समाप्त कर वेद पढ़ने का अधिकार सबको दिलाया ,स्त्री को यथोचित सम्मान दिलाकर छुआ छूत समाप्त कराया जीवन के अंतिम क्षणों तक धर्म को ध्वजा को झुकने नही दिया पाखंडियों से लड़ते हुए अपने प्राणों का आज ही के दिन उत्सर्ग कर दिया । आर्य समाज मंदिर में स्वामी जी को नमन कर उनके द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को महान बताया।शारदीय नव सस्येष्टि दीपावली पर विशेष मंत्रो से आहुति देकर लोक कल्याण की कामना की गई।
