रामकथा पार्क में दाखिल होते ही उन्होंने निरीक्षण शुरू कर दिया है। भगवान राम के आगमन को लेकर होने वाले कार्यक्रम और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले राम दरबार की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली व रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, एसएसपी आर के नैय्यर समेत तमाम आला अधिकारी शामिल हैं। रामलला का रामकथा पार्क में करेंगे राजतिलक। योगी कैबिनेट के कई मंत्री, वरिष्ठ संत मंच पर मौजूद।कुछ देर में होगा भगवान रामलला का राजतिलक।
