थाना क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले कितना बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि रात के समय हुई भैंस चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना तारुन थाना अंतर्गत हैदरगंज मार्ग पर स्थित पुराने भट्टे की है। जहां पूर्व प्रधान उत्तम सिंह पुत्र स्व0 महादेव का पशुशाला बना हुआ है। 6 नवंबर की रात को सरिया से एक भैंस को चोंरो ने पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। रात में 1:00 बजे नित्य क्रिया करने के लिए उठा तब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पशुशाला में देखा तो भैंस गायब और उसका बच्चा इधर-उधर घूम रहा था। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया भैंस चोरी की तहरीर पीड़ित ने दिया है। भैंस को बरामद करने और चोरों की तलाश कराई जा रही है।