आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की अखंड भारत का वर्तमान स्वरूप देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की कार्यकुशलता,प्रशानिक क्षमता को जाता है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में छोटी-छोटी रियासतों को देश में मिलने का काम सरदार पटेल ने बखूबी कर सीमा विस्तार किया।राष्ट्र हित के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सरदार पटेल का देश हमेशा ऋणी रहेग। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा की सरदार पटेल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है।देश की आजादी के आंदोलन से लेकर अखंड भारत के निर्माण के जनक डॉक्टर पटेल के पगचिन्हो पर चलने का आवाहन किया।