अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ककरहा घाट पर मूर्तियों का विसर्जन सकुशल सम्पन्न हुआ। विसर्जन के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में मवई पुलिस दिन भर भ्रमणशील थी।रास्ते मे दुर्गा प्रतिमाओं के निकलते जुलूस पर पुलिस कर्मी बराबर नजर रखे हुए थे।रास्ता अवरुद्ध न हो इसके लिये थानाध्यक्ष ने प्रत्येक जुलूस में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा थी।थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र की 15 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल्याणी नदी के ककरहा घाट पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल सम्पन्न होने पर मवई पुलिस ने राहत की सांस ली।