एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार लोगों ने दी बधाई। शेखपुरा।। एसटी/एससी कर्मचारी संघ के जिला इकाई का पुनर्गठन करने को लेकर रविवार को शेखपुरा के वीआईपी रोड स्थित एस एस पैलेस में बैठक की गई। चुनाव कराने आये पदाधिकारी ने कहा कि एसटी/एससी कर्मचारी संघ को मजबूती बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करना होगा। तभी जाकर संगठन मजबूत हो पाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को एसटी/एससी कर्मचारी संघ का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयचंद दास, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, अरविन्द पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सचिव प्रमोद कुमार को मिडिया प्रभारी, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, विपीन कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है। इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष ने एससी एसटी कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ हीं हर मुश्किल समय में मदद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आये दिन एससी एसटी कर्मचारीयों को सम्मान नहीं दिया जाता है इसके लिए लगातार हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वहीं कोषाध्यक्ष ने कहा कि समय के अनुसार लगातार कर्मचारी संघ असहाय लोगों की मदद कर रही है। इस दौरान संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।