गरीब निस्सहायों के बीच रेडक्रॉस के द्वारा कंबल का किया गया वितरण। शेखपुरा।। पिछले एक सप्ताह से जिले में पङ रही भीषण ठंड को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा गुरुवार को बेसहारा मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया। निस्सहाय लोगों को भीषण ठंढ़ से निजात दिलाने के उद्देश्य से चेवाङा प्रखंड के कुशोखर, सियानी, बेलछी गांव में जाकर 50 से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किया गया। जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद कोषाध्यक्ष शम्भू मंडल, रोटेरियन सचिन शेरगिल,पंसस जितेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, दिव्यांशु कुमार भूषण सिंह हरेराम महतों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे वहीं मौके पर मौजूद पूर्व सिविल सर्जन डॉ.मृगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सम्पन्न और आर्थिक रूप से सशक्त लोग ठंड से बचने के लिए स्वयं प्रयास कर लेते हैं। लेकिन गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिये काफी कम लोग आगे बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति में रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा छोटी सी प्रयास किया गया है।