शेखपुरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय निःशक्तता एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता 8 जनवरी 2024 को शहर के अभ्यास मिडिल स्कूल में आयोजित होगी। इसके लिए आप जिला खेल कार्यालय दल्लू मोङ शेखपुरा से फार्म लेकर 7 जनवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय उपसमाहर्ता अर्चना कुमारी ने बताया कि इसमें शारीरिक दिव्यांग, मंद बुद्धि, दृष्टिहीन बहरा व गूंगा कोटि के पांच-पांच बालक व बालिकाएं शामिल होंगी। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।