शेखपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा व भदौसी पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचा। जहां रथ पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत किया। साथ ही रथ के साथ चल रहे भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी, संतोष पाठक,भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा भारती, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार, विपीन मंडल सहित कई नेताओं को लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने रेशमा भारती को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुजरते हुए गांव में रथ पहुंचने पर लोगों के बीच उत्साह देखी जा रही थी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। रथ में लगे एलईडी के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को सुना। उनके नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई। किसानों, महिलाओं,दिव्यांगों व अन्य लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न योजनाओं को लागू कर कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए गांव-गांव सड़क का जाल बिछाया गया है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।