ठंड को देखते हुए 35 निसहाय लोगों के बीच कंबल का किया वितरण। प्रतिकूल मौसम एवं शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन शेखपुरा सजग है इसी को लेकर शनिवार को अभिजीत सोनल, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शेखपुरा के द्वारा प्रखंड घाटकुसुम्भा के प्रागंन में महादलित टोला के विधवा, विकलांग, वृद्धजन एवं असहाय गरीब 35 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी अरियरी, चेवाड़ा एवं शेखपुरा प्रखंड में भी जरूरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है। आज जिन लोगों के बीच कम्बल का वितरण किये गये उसमें धर्मशीला मंडल आनो दास,साधु कुमार, चन्दर मांझी,गुहन दास,बिनों मांझी,दासो तांती,आशा देवी, गौरी देवी,बच्ची देवी इत्यादि। साथ ही दिव्यांगजनो एवं लाभुकों के बीच मतदान करने हेतु बढ़ चढ कर भाग लेने एवं मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समाजिक सुरक्षा के कर्मी एवं विकास मित्र आदि उपस्थित थे।