डीएलएसए द्वारा मनाया गया संविधान दिवस,ली गई शपथ। शेखपुरा।। माननीय जिला जज दिग्विजय कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सितेश कुमार ने बताया कि रविवार को एडीआर भवन में जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिग्विजय कुमार ने सभी सम्मानित न्यायधीशों, न्यायालय कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इस संविधान को अपनाया गया था। 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ पूर्ण रूप से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करता है और सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता का अवसर प्रदान करता है। संविधान की यह भावना, हमारे देश की मूल भावना है, जो दुनिया में लोकतंत्र की जननी रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब का विधिक दायित्व है कि संविधान के आत्मा के विपरीत कोई कार्य न करें। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नवोदय विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर वहां के शिक्षक एवं बच्चों को संविधान के प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया।