शेखपुरा।। शेखपुरा जिला तैलिक साहू सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र साव ने अपने पिता स्वo लखन साव व माता स्वo लक्ष्मी देवी के स्मृति में सैकड़ो गरीबों को अन्न दान किया साथ हीं गौशाला शेखपुरा मे शाहीवाल नस्ल की गौ दान कर अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अपने माता पिता के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शेखपुरा के कटरा निवासी सुरेंद्र साव गौशाला शेखपुरा के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। जहां अपनी माता पिता के गौलोक गमण होने पर उनके स्मृति में सपरिवार गौशाला पहुंच कर विधि विधान से गायों की पूजा की और गौशाला शेखपुरा को दान स्वरूप में एक शाहीवाल नस्ल की गाय दान की। इस दौरान उन्होंने गायों की पूजा कर आरती भी उतारी। साथ हीं गायों को भोजन भी कराया। इस मौके पर सुरेन्द्र साव ने कहा कि गौशाला के सर्वांगीण विकास के लिए हम हमेशा तत्पर हैं और रहेंगे। इस मौके पर गौशाला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।